फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राममय हुआ सतना सेंट्रल जेल, बंदी ने बनाई राम की अलौकिक मूर्ति, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह

Sun, 21 Jan 2024 03:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। देश भर में राम नाम की धुन गूंज रही है। जगह-जगह श्री राम के भजन कीर्तन, भागवत, श्रीरामचरित मानस, सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर सतना जिले के सेंटर जेल में भी कार्यक्रम की तैयारी हो चुकी है। आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी ने भगवानराम चंद्र की सुंदर अलौकिक प्रतिमा अपने हाथों से बनाई। 

विज्ञापन
राममय हुआ सतना सेंट्रल जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार से प्रतिमा को सेंट्रल जेल में स्थापना कर उसकी पूजा अर्चना शुरू कर दी गई है। इस दौरान बंदियों ने भजन कीर्तन किया और भगवान श्री राम की भक्ति में झूमते हुए नजर आए। केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी विजय सिंह का कहना है कि आज संपूर्ण विश्व राममय हो चुका है। हम सभी बंदी भाई भी राम-मय हैं। केंद्रीय जेल में एक पल भी यह महसूस नहीं हो रहा कि हम जेल में बंद हैं। बल्कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हम भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में हैं।

विज्ञापन


जेल अधीक्षक दी जानकारी
वहीं, जेल अधीक्षक लीना कोष्टा ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इसी के तहत केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी रूपेंद्र मिश्रा द्वारा भगवान राम की प्रतिमा को मूर्त रूप दिया गया है। शनिवार से 3 दिनों तक जेल में श्री राम महोत्सव मनाने का आयोजन शुरू किया गया है। प्रतिदिन भजन कीर्तन, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। भगवान श्री राम को लेकर केंद्रीय जेल में बंदियों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। 22 जनवरी को जेल का स्टाफ और बंदी मिलकर दिवाली स्वरूप भगवान श्री राम का उत्सव मनाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें