फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष ने स्वच्छता के क्षेत्र में भारत की प्रगति को सराहा

Fri, 06 Dec 2019 05:05 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : social media
विज्ञापन

बीते बरसों में स्वच्छता को लेकर भारत में हुई प्रगति की तारीफ करते हुए रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष मार्क मैलोनी ने गुरुवार को कहा कि देश में इस क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है।

विज्ञापन


मैलोनी ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, "मैं पिछले 21 साल से भारत आ रहा हूं। मैं जनवरी 1998 की अपनी पहली भारत यात्रा अब भी याद कर सकता हूं, जब मैं मुंबई हवाई अड्डे के पास की एक होटल में ठहरा था। तब इस जगह के आस-पास के इलाकों में बहुत साफ-सफाई नहीं हुआ करती थी।

लेकिन गुजरे बरसों में भारत में स्वच्छता के साथ ही परिवहन के बुनियादी ढांचे और जीवन के कई अन्य क्षेत्रों में गजब का परिवर्तन हुआ है।  उन्होंने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल देश में पेयजल और स्वच्छता के साथ ही बुनियादी शिक्षा तथा साक्षरता के क्षेत्रों पर खास जोर देते हुए अलग-अलग गतिविधियां चला रहा है।
विज्ञापन


अमेरिका के अलबामा प्रांत से ताल्लुक रखने वाले मैलोनी रोटरी इंटरनेशनल के यहां शुक्रवार से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने इंदौर आए हैं। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में मेजबान भारत के साथ श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान के नुमाइंदे भाग ले रहे हैं।

रोटरी इंटरनेशनल के एक अधिकारी के मुताबिक इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश आम्टे सरीखी हस्तियां बतौर खास मेहमान शिरकत करेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें