फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Election: NDA की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू भोपाल पहुंचीं, बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत

Fri, 15 Jul 2022 05:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। इसके पहले एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर बाद भोपाल आएंगी। मुर्मू के भव्य स्वागत की बीजेपी ने तैयारी की है।
विज्ञापन
एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू भोपाल पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। इसके पहले एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर को भोपाल पहुंचीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मुर्मू का स्वागत किया। मुर्मू के स्वागत के लिए आदिवासी थीम रखी गई है।   
विज्ञापन


 

बीजेपी ने आदिवासी वर्ग की द्रौपर्दी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। मुर्मू शुक्रवार दोपहर में भोपाल पहुंचीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग समेत बीजेपी विधायक, सांसद और कार्यकर्ताओं ने मुर्मू का स्वागत किया। 
विज्ञापन




स्टेट हैंगर पर आदिवासी समाज के भाई-बहनों ने परंपरागत वेषभूषा में नृत्य कर द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। स्टैंट हैंगर से मुर्मू सीधे मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हुईं। जहां विधायकों और सांसदों के साथ बैठक में भाग लेगी। इसके बाद शाम को दिल्ली रवाना हो जाएंगी।  
विज्ञापन

 


बता दें इससे पहले विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी भोपाल पहुंचे। उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल के साथ बैठक की। इसमें बीजेपी पर राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के लिए खरीद फरोख्त का आरोप लगाया।


 
मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति पद के लिए वोट विधानसभा में डाले जाएंगे। 18 जुलाई को मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी सतेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया है। सिंह निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराना सुनिश्चित करेंगे।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें