फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू रामभद्राचार्य की भविष्यवाणी: मध्यप्रदेश में फिर खिलेगा कमल, रामखेलावन पटेल के मंत्री बनने का किया दावा

Wed, 19 Apr 2023 10:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के गुरू रामभद्राचार्य ने मध्यप्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है। हाल ही में उन्होंने राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के मंत्री बनने को लेकर भविष्यवाणी की।
विज्ञापन
गुरू रामभद्राचार्य ने रामखेलावन पटेल के फिर से मंत्री बनने की भविष्यवाणी की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही अब भविष्यवाणियों का दौर भी शुरू हो गया है। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के गुरू रामभद्राचार्य ने राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल के लिए भविष्यवाणी की है। रामभद्राचार्य के अनुसार रामखेलावन पटेल दूसरी बार प्रदेश में मंत्री बनेंगे। 
विज्ञापन


उनकी इस भविष्यवाणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, फरवरी महीने में राजधानी भोपाल में जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए भी भविष्यवाणी की थी।

फिर भाजपा आएगी कुछ भी हो जाए: रामभद्राचार्य
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जगद्गुरु रामभद्राचार्य से कहते सुना जा सकता है कि यहां फिर भाजपा आएगी, चाहे कुछ भी हो जाए और राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल को दोबारा मंत्री बनने का आशीर्वाद देते हुए बोले- तुमको अगली बार मंत्री बनाएंगे। यह भविष्यवाणी उन्होंने खजुरीताल मानसपीठ शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम के दौरान की। मंगलवार को कथा कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लेने पहुंचे, तो उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए उन्हें मंत्री बनने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


CM शिवराज के लिए की थी भविष्यवाणी
राजधानी भोपाल में फरवरी महीने में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की रामकथा का आयोजन चल रहा था। कथा के समापन मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ कथा स्थल पर पहुंचे थे। व्यास पीठ से ही जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए भी भविष्यवाणी की थी। गुरू रामभद्राचार्य ने कहा था कि अगला चुनाव जीतने पर मैं आपके शपथ ग्रहण में आउंगा और आपका तिलक करुंगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें