फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pre Monsoon in MP: महाकाल मंदिर के नंदीहॉल में पहुंचा बारिश का पानी, इंदौर में 2 और खंडवा में 3 इंच वर्षा

Mon, 13 Jun 2022 07:38 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्री-मानसून की बारिश शुरू हुई है। रविवार दोपहर बाद उज्जैन में जमकर पानी गिरा। गया। महाकाल मंदिर परिसर (ओमकारेश्वर एवं अन्य मंदिर) में बारिश का पानी भर गया। यहां से पानी कार्तिकेय मंडपम एवं आपातकालीन गेट के नीचे से बहता हुआ नंदी हॉल तक पहुंच गया। इंदौर, खंडवा, धार, खरगोन, बड़वानी और रायसेन में भी बारिश हुई है।
 
विज्ञापन
1 of 3
उज्जैन के नंदी हॉल में बारिश का पानी भर गया। - फोटो : सोशल मीडिया
प्री-मानसून की बारिश से कई शहर भीगे हैं। रविवार दोपहर उज्जैन में हुई बारिश से महाकाल मंदिर परिसर में पानी भर गया। कार्तिकेय मंडपम एवं आपातकालीन गेट के नीचे से बहता हुआ नंदी हॉल तक पहुंच गया।
 
उज्जैन शहर में रविवार रात को प्री मानसून के चलते जोरदार बारिश हुई। शनिवार की तुलना में बारिश इतनी तेज थी कि शहर की सड़कों पर पानी भर गया। महाकाल मंदिर परिसर में पानी निकासी की व्यवस्था गड़बड़ाने से बारिश का पानी भर गया। यहां से पानी कार्तिकेय मंडपम एवं आपातकालीन गेट के नीचे से बहता हुआ नंदी हॉल तक पहुंच गया। मंदिर कर्मचारियों वायपर से पानी निकाला। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। सड़कों पर भी पानी भर गया, जिससे कई वाहन फंस गए। कई घरों में भी बारिश का पानी भर गया। 
 
विज्ञापन

2 of 3
पानी की निकासी गड़बड़ाने से पानी ओवरफ्लो होकर आपातकालीन गेट के नीचे से बहता हुआ नंदी हॉल तक पहुंच गया। - फोटो : सोशल मीडिया
बताया गया कि ऊपर मंदिर परिसर के पानी के निकासी के लिए जो व्यवस्था है, वहां कहीं कचरा-थैली आदि फंसने से पानी की निकासी रुक गई। इसके कारण पानी ओवरफ्लो आपातकालीन गेट के नीचे से बहता हुआ नंदी हॉल तक पहुंच गया। कार्तिकेय मंडपम से भी पानी बहकर नंदी हॉल तक गया। पानी नन्दी हॉल तक पहुचने की घटना ने मंदिर समिति और प्रशासन की बारिश पूर्व की तैयारी की पोल खोल दी।

इसके अलावा घरों में भरे पानी को बाहर निकालते नजर आए। नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, खरगोन, रायसेन, भोपाल और सागर में भी बारिश हुई। खंडवा में बीते चौबीस घंटों के दौरान 3 इंच से ज्यादा बारिश हुई। इंदौर में 2 इंच, रतलाम में एक इंच, बैतूल और धार में आधा-आधा इंच पानी गिरा है। प्री मानसून की बारिश से प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 13 जून से प्रदेशभर में प्री-मानसून की एक्टिविटी रहेगी, जबकि 15 जून के बाद मुख्य मानसून की प्रदेश में एंट्री की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
इंदौर, खंडवा, धार, खरगोन, बड़वानी और रायसेन में भी बारिश हुई है। - फोटो : सोशल मीडिया
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में मौसम बदल गया है। प्री मानसून एक्टिव होने से प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वर्तमान में उत्तरी महाराष्ट्र से उत्तरी कर्नाटक तक अपतटीय टर्फ बना हुआ है। वहीं अरब सागर में गुजरात के पास भी एक अन्य टर्फ बना हुआ है। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर बना है। इसके कारण इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर व भोपाल संभागों में नमी आने के कारण तेज हवा चल रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ अभी भी उत्तर भारत में मौजूद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें