फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारियों के ‘तार’ पर सियासत: BJP ने दिग्गी-जयवर्धन के साथ आरोपियों के फोटो शेयर कर पूछा यह रिश्ता क्या कहलाता है

Tue, 17 May 2022 03:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गुना में पुलिस की हत्या करने वाले आरोपियों के नेताओं से कनेक्शन को लेकर वार-पलटवार हो रहे हैं। कांग्रेस ने मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पर आरोप लगाए तो भाजपा ने दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के साथ आरोपियों के फोटो शेयर कर पूछा- यह रिश्ता क्या कहलाता है?
विज्ञापन
बीजेपी ने फोटो शेयर कर बताया दिग्गी-जयवर्धन शिकारियों के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या का मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। दोनों ही पार्टियां आरोपियों को संरक्षण की बात पर एक-दूसरे पर आरोप लगा रही है। इस कड़ी में अब दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे के नेताओं के आरोपियों के साथ फोटो भी सार्वजनिक किए हैं। कांग्रेस ने मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पर आरोप लगाया था तो अगले ही दिन बीजेपी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के साथ आरोपियों के फोटो शेयर कर पूछा- यह रिश्ता क्या कहलाता है?
विज्ञापन



 
प्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके बेटे विधायक जयवर्धन सिंह के चार फोटो शेयर किए। इन फोटो में नेताओं के गुना जिले के आरोपियों के साथ होने का दावा किया है। उन्होंने ट्वीट कर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह से पूछा कि यह रिश्ता क्या कहलाता है? जवाब दो। इन फोटो में एक आरोपी छोटू पठान बताया जा रहा है। जिसके पुलिस के एनकाउंटर में मारे जाने की सूचना आई है।
विज्ञापन


शिवराज सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी पत्रकार वार्ता कर शिकारियों के सा थ दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के फोटो दिखाएं। उन्होंने अपने साथ आरोपियों के फोटो पर सफाई देते हुए कहा कि बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के निवास पर भोजन करने के लिए गया था। उसी दोरान वहां पर कई लोग अपनी समस्याएं लेकर आए हुए थे। गुना जिले में शनिवार रात को पुलिस और शिकारियों की मुठभेड़ हो गई थी। इसमें तीन पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। एक ड्राइवर घायल है। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए तीन शिकारियों का एनकाउंटर कर दिया है। दो को गिरफ्तार किया है। अभी तीन आरोपी फरार है। आरोपियों ने शादी में दावत देने के लिए चार काले हिरण और एक मोर का शिकार किया था।
विज्ञापन


सिसोदिया पर लग रहे थे आरोप
इससे एक दिन पहले कांग्रेस ने सोमवार को मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और गुना जिला बीजेपी उपाध्यक्ष हीरेंद्र सिंह उर्फ बंटी बना के साथ फोटो सार्वजनिक कर उन्हें आरोपियों का संरक्षक बताया है। मंत्री पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का हाथ होने के साथ मामले को हाई-प्रोफाइल बताते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की थी। कांग्रेस ने आरोपियों और उनके संरक्षकों की कॉल डिटेल निकालकर जांच कराने की मांग की थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें