फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉब लिंचिंग पर सियासत: BJP ने जांच दल बनाया, कांग्रेस का तंज संगठन को शिवराज सरकार पर ही भरोसा नहीं है

Sun, 08 May 2022 07:28 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के सिवनी में दो आदिवासियों की मॉब लिंचिंग में हत्या की जांच करने के लिए कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी 6 सदस्यीय दल बनाया है। जांच दल पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी संगठन को शिवराज सरकार पर भरोसा ही नहीं है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश बीजेपी मुख्यालय भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सिवनी में दो आदिवासियों की मॉब लिंचिंग में हत्या की जांच करने के लिए कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी 6 सदस्यीय दल बनाया है। यह दल जांच कर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। इस पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी संगठन को शिवराज सरकार पर भरोसा ही नहीं है।
विज्ञापन


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा की तरफ से गठित 6 सदस्यीय दल में भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धुर्वे, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद गजेंद्र पटेल, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भावर, बैतूल सांसद दुर्गादास उईके, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थन शाह और भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक हरिशंकर खटीक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार यह दल सिवनी रविवार को जाएगा और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा। 
 
मृतक आदिवासियों के परिवारों से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ, पूर्व मंत्री तरुण भनोत, विधायक विनय सक्सेना और हिना कांवरे ने मुलाकात की थी। डॉ. गोविंद सिंह ने कहा था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। गोविंद सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में आदिवासियों और अनुसूचित जनजातियों के लोगों के ऊपर भाजपा और उनके सहयोगी संगठनों के द्वारा हमले किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं जो लोग सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन पर हमले किए जा रहे हैं। प्रदेश में संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, बीजेपी के जांच दल गठित करने पर कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि भाजपा संगठन को ही शिवराज सरकार पर विश्वास नहीं है। सिवनी जिले में दो आदिवासियों की हत्या के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जांच दल गठित किया जो, उन्हें रिपोर्ट सौंपेगा। अपनी ही सरकार के बावजूद संगठन ने जांच दल गठित किया। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। 
 
बता दें सिवनी में गौमांस तस्करी के आरोप में दो आदिवासियों की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना के विरोध में आदिवासी समाज में गुस्सा है। इसको लेकर सामाजिक संगठन भी दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें