फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में शहर के नाम बदलने की सियासत: भाजपा विधायक शर्मा बोले- ओबेदुल्लागंज और शाहजहांबाद के नाम भी बदले जाएं

Fri, 04 Feb 2022 12:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने लुटेरे और गुलामों के नामों पर आधारित जगहों के नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने ओबेदुल्लागंज का नाम रामगंज करने की मांग की है।
विज्ञापन
रामेश्वर शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में शहरों के नाम बदलने को लेकर सियासत तेज हो गई है। होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम करने पर भोपाल की हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने शुक्रवार को अन्य शहरों के नाम बदलने की मांग के साथ कहा कि हुमायूं, बाबर, अकबर, औरंगजेब यह सभी लुटेरे थे। इनके नामों निशान मिटा देने चाहिए। 
विज्ञापन


विधायक रामेश्वर शर्मा ने वीडियो जारी कर कहा कि आजादी का 75वां अमृत महोत्सव चल रहा है। गुलामी के सारे कलंक मिटाएं जा रहे हैं। हुशंगशाह लुटरे के नाम से होशंगाबाद का नाम था, पहले उसका नाम बदलकर नर्मदापुरम संभाग किया और अब नर्मदा किनारे बसे शहर को भी नर्मदापुरम के नाम से जाना जाएगा। अब हुशंगशाह लुटेरे के सारे कलंक धोए जाएंगे। 

 
विज्ञापन

विधायक रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट कर ओबेदुल्लागंज का नाम बदलने की मांग की - फोटो : सोशल मीडिया
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में एक अच्छी प्रवृत्ति शुरू हुई है। जिन्होंने इतिहास को लूटा है। मठ और मंदिर तोड़े है। ऐसे लूटरों के नाम पर कोई नगर और शहर है तो उनको भी बदला जाए। अब ओबेदुल्लागंज को रामगंज किया जाए। शाहजहांबाद का भी नाम बदला जाए और गुलामी के सभी चिन्ह हटाएं जाना चाहिए।  

रामेश्वर ने कहा कि जिनके नाम के पीछे भारत का कोई इतिहास ना हो। कोई प्रभुता, एकता और अखंडता ना हो। केवल वह नाम अताताई, आक्रांता और लूटरे के रूप में है। उनके नाम को लेकर हम शहरों और नगरों में निवास करें। यह अपराध है यह पाप है।  

शर्मा ने कहा कि हिंदुस्तान आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है। अब हिंदुस्तान आजाद है। हुमायूं, बाबर, अकबर, औरंगजेब के नामों निशान मिटाओ और देश की रक्षा करने वाले शहीदों क्षत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई और गुरू गाेविंद सिंह के नाम पर रखो। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का कलंक के नाम मिटाकर स्वाभिमान और आराधना के नाम देने के लिए मध्य प्रदेश की जनता की तरफ से धन्यवाद।

नाम बदल अभियान असफलता को छुपाने की कोशिश- कांग्रेस 
वहीं, कांग्रेस ने भाजपा सरकार के शहरों के नाम बदलने को अपनी असफलता का कलंक छुपाने की काेशिश बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्थानों के नाम बदलने को ही अपने विकास का नया रोड मैप बना लिया है। स्थानों के नाम वही सरकार बदलती है जो रोजी, रोटी, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार देने में फेल होती है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि मां नर्मदा को महिमामंडलित करना चाहती है तो उसे शहडोल संभाग का नाम नर्मदा संभाग रखना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें