फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः पुलिस वाले के बेटे ने युवक को बेदर्दी से पीटा

Wed, 18 May 2016 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में एक पुलिसवाले के बेटे ने पिता की हनक में आकर एक युवक को बुरी तरह पीटा। आरोपी ने उसे पीट पीटकर अधमरा कर दिया। पिटाई की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो आरोपी युवक की तलाश शुरू हो गई। 
विज्ञापन


मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर का है, जहां एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दूसरे युवक को जमकर पीटा। पिटाई करने वाला युवक एक सिपाही का बेटा बताया जा रहा है, जो ग्वालियर में ही तैनात हैं।

हालांकि मामला छेड़छाड़ का बताया जा रहा है। आरोपी है कि पिटने वाला युवक पुलिसवाले की बेटी को तंग करता था, इसकी जानकारी युवती ने अपने भाई को दी तो वह दोस्त को साथ लेकर युवक को सबक सिखाने पहुंच गया। 
विज्ञापन


आरोपी युवक को सामने देखते ही वह अपने दोस्त के साथ मिलकर उस पर टूट पड़ा और उसे लात घूसों से जमकर पीटा। पिटाई से वह गंभीर घायल हो गया। हालांकि मामले में पुलिस में शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें