रतलाम से भोपाल जा रहे नेशनल खिलाड़ी और उसके परिजन आधी रात के समय वाहन खराब होने से हाईवे पर फंस गए।
- फोटो : अमर उजाला
आधी रात के समय वाहन खराब होने से रतलाम से भोपाल जा रहे नेशनल खिलाड़ी और उसके परिजन हाईवे पर फंस गए। थाना मंडी डायल 100 ने रात्रि में हाईवे पर खराब हुए वाहन में फंसे परिवार की सहायता की।
गुरुवार की रात्रि को डायल हंड्रेड को सूचना प्राप्त हुई कि सोंडा के पास एक कार खराब हो गई है। इस कारण परिवार परेशान हो रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल थाना मंडी की डायल 100 सोंडा पहुंची। डायल 100 ने रतलाम से भोपाल जा रहे परिजनों को बस स्टैंड लाकर टैक्सी से भोपाल के लिए सुरक्षित रवाना कराया। वाहन में राकेश शर्मा (वकील), इनकी लड़की नेशनल प्लेयर भी थी, जो 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में नार्वे जाएगी। नार्वे जाने के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए भोपाल जा रहे थे। रात्रि में इस आकस्मिक सहायता करने पर परिजनों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की है और पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।