फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर पुलिस की लगाम: छतरपुर में 20 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, इनामी बदमाश भी हिरासत में लिया गया

Sun, 01 May 2022 03:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में 20 साल से फरार स्थायी वारंटी समेत एक इनामी बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
 
विज्ञापन
छतरपुर पुलिस की अपराधियों पर कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए इन दिनों ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। जिले के अलग- अलग में वर्षों से फरार नामी बदमाश और अपराधियों को  पकड़ने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में 20 साल से फरार स्थायी वारंटी समेत एक इनामी बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी हरपालपुर निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कुलपहाड़ जिला महोबा उत्तर प्रदेश में टीम भेजकर करीब 20 वर्ष से फरार आरोपी स्थायी वारंटी 42 वर्षीय नरेश सक्सेना पिता हरनारायण सक्सेना निवासी ग्राम अकौना, थाना अजनर महोबा उत्तर प्रदेश को कुलपहाड़ बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय नौगांव में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी हिनौता उप निरीक्षक छत्रपाल सिंह बेस ने बताया कि टीम ने थाना हिनौता के 2 वर्षों से फरार 3000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर थाने में धारा 363, 366, 368, 376(3), 376(2N), 506, 34 IPC एवं 3/4,5/6 पॉक्सो एक्ट में 2 साल से फरार चला रहा था, आरोपी पर पुलिस ने 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें