फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो : खाकी का एक चेहरा यह भी, ट्रेन से गिरे युवक को कंधे पर उठा लगा दी 1.5 किमी की दौड़

Sat, 23 Feb 2019 06:21 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
विज्ञापन
ट्रेन से गिरे युवक को कंधे पर उठाकर दौड़ते आरक्षक पूनम बिल्लौरे
विज्ञापन

पुलिस की खाकी वर्दी पर यूं तो कई तरह के इल्जाम लगते रहते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक ऐसी घटना हुई जिसको जानकर पुलिस के लिए इज्जत खुद ही बढ़ जाएगी। दरअसल होशंगाबाद में ट्रेन से गिरे एक युवक की जा बचाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के आरक्षक पूनम बिल्लौरे ने उसे कंधे पर उठाकर डेढ़ किलोमीटर तक दौड़ लगा दी और युवक को अस्पताल पहुंचाया। बिल्लौरे ने एक मिसाल पेश की है जिससे यह यकीन होता है कि पुलिस में ऐसे लोग भी हैं जो लोगों की जान बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह घटना सिवनी मालवा के शिवपुर थाना क्षेत्र के रावन पीपल गांव की है। भोपाल से 100 डायल को एक युवक के चलती ट्रेन से गिरने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने के बाद आरक्षक पूनम बिल्लौरे घटना स्थल पर पहुंचे। पटरी के किनारे सड़क न होने के कारण 100 डायल की गाड़ी वहां तक नहीं पहुंच सकी थी। सड़क न होने से एंबुलेंस का भी वहां पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में इंतजार करने के स्थान पर बिल्लौरे ने वह कदम उठाया जिसके चलते पुलिस महकमे का सिर फख्र से ऊंचा हो गया।

इस दौरान वहां से ट्रेन भी गुजरी लेकिन बिल्लौरे ने कोई परवाह न करते हुए युवक की जान बचाने के लिए दौड़ जारी रखी और उसे अस्पताल पहुंचा कर ही दम लिया। ट्रेन से गिरे युवक को गंभीर हालत में सिवनी मालवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। युवक की पहचान अजीत (20) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें