फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सतना में बेजुबान जानवरों को पीट-पीटकर हत्या करने का प्रयास, मुकदमा दर्ज

Sat, 03 Sep 2022 01:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर उफनाई नदी में बेजुबान जानवरों को पीट-पीटकर नदी में धकेलने का एक वीडियो वायरल हुआ है। फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सतना जिले में उफनाई नदी में बेजुबान जानवरों को पीट-पीटकर उनकी हत्या करने का प्रयास करने का एक वीडियो वायरल हुआ है। मानवता को शर्मसार कर देने वाला यह वीडियो सबके रोंगटे खड़े कर रहा है। वीडियो में आधा दर्जन से ज्यादा लोग लाठी लेकर गाय और बैलों को पीट रहे हैं और उन्हें बहती नदी में धकेल रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान में लिया और उसकी तस्दीक करने के बाद आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया।

विज्ञापन


बता दें, वीडियो सतना जिले के ताला मुकुंदपुर थाना क्षेत्र का था। जहां पर बीहर नदी में बाढ़ की स्थिति थी। गांव के विपिन गुप्ता रामगढ़ द्वारा मवेशियों गाय, बैल को ग्राम घुंइसा और विधुई के लोगों द्वारा क्रूरता पूर्वक मारपीट कर बाढी़ नदी में कूदा रहे थे।

एडिशनल एसपी ने बताया, पुलिस ने मौके पर वायरल वीडियो की तस्दीक की, जिसमें लाल भाई पटेल, रामपाल पटेल, निवासी विधुई सुनील पांडे, लल्लू पांडे और रामदयाल पांडे निवासी घुइसा एवं अन्य लोगों द्वारा मवेशियों को क्रूरता पूर्वक मारपीट कर बाढी़ नदी में कुदाना पाया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 212/ 22 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 कायम कर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें