जबलपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने लाइब्रेरियन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि वो कक्षा 5 के छात्रों को यह सिखा रहा था कि किस कैसे किया जाए।
अभिभावकों की इस शिकायत के बाद लाइब्रेरियन को पोस्को के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला शहर के क्राइस्ट चर्च जबलपुर बिशप स्कूल का है जो आईसीएसई बोर्ड द्वारा संचालित किया जाता है।
शुक्रवार को अभिभावक स्कूल के सामने धरने पर बैठे थे। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरियन ने रेगुलर शिक्षक की अनुपस्थिति में कक्षा 5 के बच्चों के बीच गया और उन्हें आपत्तिजनक जानकारियां देने लगा, जिसमें उसने ये भी बताया कि कैसे किस किया जाए?