फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: सेल्फी लेने के चक्कर में नदी के बहाव में फंसी लड़कियां, पुलिस ने ऐसे बचाया

Fri, 24 Jul 2020 01:56 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
विज्ञापन
नदीं में फंसी लड़कियों को बचाते पुलिस और प्रशासन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने सामूहिक रूप से आयोजन पर तमाम तरह की रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के ग्राम बेलखेड़ी में देखने को मिला। जहां पेंच नदी के बहाव में पिकनिक मनाने पहुंची युवतियां पानी में फंस गईं।

विज्ञापन

युवतियां एक अच्छी सेल्फी लेने के अपने शौक को पूरा कर कर रही थीं। तभी उनके साथ यह घटना घटी। दरअसल, सेल्फी के लिए दोनों नदी के बीचों बीच जाकर पत्थर पर बैठ गईं। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसकी वजह से वे बीच नदी में फंस गईं। 


उन्हें मुसीबत में देखकर पिकनिक मनाने के लिए आईं अन्य युवतियों ने पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन एवं ग्राम पंचायत की मदद से युवतियों को बचाकर सकुशल नदी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब 10-12 लड़कियों और लड़कों का एक समूह गुरुवार को पिकनिक मनाने के लिए पहुंचा था। इस दौरान दो लड़कियां सेल्फी लेने के लिए बीचों-बीच पत्थर पर चली गईं और तेज बहाव के कारण वहां फंस गईं। युवती के साथ मौजूद अन्य सहेलियों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। देर शाम उन्हें बचा लिया गया।

एक स्थानीय पुलिस अधकारी ने घटना के बारे में कहा, 'कुछ लड़कियां पेंच नदी तक आईं, जिसमें से दो सेल्फी लेने के लिए अंदर चली गईं। इस दौरान बारिश के कारण नदी का बहाव अचानक बढ़ गया। हिम्मत दिखाते हुए वे करीब एक घंटे तक वहां खड़ी रहीं। जैसे ही हमें इसके बारे में सूचित किया गया, हमने उन्हें बचा लिया। सभी लोग सुरक्षित हैं। डर के कारण उन्हें अस्पताल भेजा गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें