सीएम ने इस दौरान कलेक्टरों से ये सवाल पूछे-
- जिले में अस्पतालों की संख्या,
- खून की कमी वाले बच्चों की जानकारी,
- अति कुपोषित बच्चों की संख्या
- 15 से 19 साल में मां बनने वाली महिलाओं की संख्या
- 3 किमी के दायरे में उप स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या
- 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या।
योजना का एलान और सरपंचों को सम्मानित
- पीएम मोदी आदिवासी विकास पंचवर्षीय योजना का मंडला में एलान करेंगे।
- मंडला के मनेरी औघोगिक क्षेत्र में 120 करोड़ रुपये में बनने वाले IOC के LPG बॉटलिंग का भूमि पूजन करेंगे।
- इसके अलावा पीएम दो सरपंचों को भी सम्मानित करेंगे। इनमें धुंआ मुक्त पंचायत के तौर पर मंडला जिले के लिंगामल पंचायत और 100 फीसदी टीकाकरण वाली शाहडोल की पखरिया ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जाएगा।