आज इस कार्यक्रम में भंडारण-कोल्ड स्टोरेज से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य सुविधाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी हुआ है। ये बात सही है कि किसान कितनी भी मेहनत कर ले, लेकिन फल-सब्जियां-अनाज का अगर सही भंडारण न हो, सही तरीके से न हो, तो उसका बहुत बड़ा नुकसान होता है।
राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में 'किसान कल्याण' कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी किसानों की आय दोगुना करना चाहते हैं मंडियों को बिल्कुल बंद नहीं किया जाएगा। कांग्रेस मगरमच्छ के आंसू बहा रही है, कमलनाथ ने बांटे थे फर्जी कर्ज माफी के प्रमाणपत्र।'