फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: हरियाली कैसे आए, जब वन विभाग का ट्रांसफार्मर ही खराब...शिकायत के बाद भी बिजली विभाग चैन की नींद सो रहा

Sun, 28 Aug 2022 05:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां ट्रांसफार्मर खराब होने से वन विकास निगम की रोपनी का कार्य प्रभावित हो रहा है। फिलहाल, इसको लेकर वन विभाग ने पत्र के जरिए विद्युत विभाग को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
उमरिया वन परियोजना मंडल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के उमरिया वन परियोजना मंडल के चंदिया रोपणी में लगे ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने के बाद रोपनी का कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही लगातार विभाग को परेशानी हो रही है। परियोजना मंडल की चंदिया रोपणी में लगा ट्रांसफार्मर लगभग एक सप्ताह से ज्यादा से खराब है और कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन


परियोजना मंडल के सहायक परियोजना अधिकारी राजेश्वर मिश्रा ने बताया, विभाग को पत्र लिखा गया है। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। लाइट के बिना बहुत परेशानी होती है, विभाग और रोपनी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

वन विभाग और विद्युत विभाग में पत्र
वैसे शासकीय विभाग एक दूसरे का सहयोग करते हैं। लेकिन यहां पर ट्रांसफार्मर खराब हुए एक सप्ताह हो गए और विद्युत विभाग ने अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला, जिसके कारण वन विभाग के रोपनी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और वन विकास निगम के अधिकारी विद्युत विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर बदलने के लिए पत्र लिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें