फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: दुर्गा विसर्जन के लिए गई पिकअप के ब्रेक फेल, दो बालिकाओं को रौंदा, एक की मौत

Thu, 06 Oct 2022 10:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

हादसा छिंदवाड़ा जिले के रावणवाड़ा में हुआ है। बताया गया कि रावणवाड़ा में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए जुलूस निकला जा रहा था। इसमें शामिल पिकअप के ब्रेक फेल होने से दो बच्चियां चपेट में आ गई। एक बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
नागपुर में सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दुर्गा विसर्जन के लिए गई पिकअप से दर्दनाक हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने से वाहन ने दो मासूम बच्चों को रौंद दिया। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची की हालत खराब है। उसे छिंदवाड़ा रैफर किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा छिंदवाड़ा जिले के रावणवाड़ा में हुआ है। बताया गया कि रावणवाड़ा में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए जुलूस निकला जा रहा था। इसमें एक पिकअप वाहन भी शामिल था। इसी दौरान पंचायत के सामने ढाल वाली सड़क पर पिकअप के ब्रेक फेल हो गए और वाहन अपने आप लुढ़कने लगा। आगे डीजे पर महिलाएं और बच्चे नाच रहे थे। चालक जोर-जोर से चिल्लाने लगा पर डीजे की आवाज में किसी ने कुछ नहीं सुना। 

पिकअप ने लुढ़कते हुए आगे दो बच्चियों को चपेट में ले लिया। हादसे में पांच वर्षीय इशिता की मौत हो गई। उसके सीने से पहिया निकल गया। वहीं आठ साल की मानवी नागवंशी के पैर में फ्रेक्चर है। उसे उपचार के लिए छिंदवाड़ा रैफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया अस्पताल पहुंचे। परिजनों से चर्चा कर उन्हे ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें