पेनजॉन फार्मा कंपनी के मालिकों में से एक मनोज कोठारी का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। कोठारी का नाम चर्चा में तब आया था, जब उन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कोठारी पर निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार होने का आरोप था। इसी मामले में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों की पुलिस उन्हें ढूंढ रही थी।
कोठारी की कंपनी ने निवेशकों को 12.5 प्रतिशत ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपये जुटाए थे। बदले में संचालकों ने निवेशकों को चेक दिए थे। समय बीतने पर जब पैसा नहीं मिला तो निवेशकों ने सितंबर 2009 में संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।