फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री ने बेचैनी की शिकायत की, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बावजूद नहीं बची जान

Tue, 05 Feb 2019 10:05 PM IST
Trainee Trainee भाषा, भोपाल
विज्ञापन
air india
विज्ञापन

उड़ान के दौरान एक यात्री ने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गई। एयर इंडिया के बेंगलुरू से दिल्ली जाने वाले (एआइ 503) विमान को मंगलवार को यहां राजाभोज हवाईअड्डे पर उतारा गया। 

विज्ञापन


हालांकि, इसके बाद भी बेचैनी की शिकायत करने वाले यात्री जवाहर वली को बचाया नहीं जा सका। वह करीब 60 साल के थे और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

एयर इंडिया के ड्यूटी मैनेजर श्याम टेकाम ने बताया कि विमान के लैंडिंग के तुरंत बाद जवाहर को पास के सुदिति अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान जवाहर के भाई भी मौजूद थे।
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। टेकाम ने कहा कि बाद में विमान को आगे की उड़ान पर रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें