फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पुरैना तालाब में गिरते-गिरते से बची यात्री बस, ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ हादसा

Wed, 30 Nov 2022 05:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के पुरैना तालाब में एक यात्री बस तालाब में गिरते-गिरते बच गई। यात्री बस के ब्रेक फेल हो जाने की वजह से वह आगे बढ़कर तालाब में बीच में फंस गई।
विज्ञापन
तालाब में लटकी यात्री बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पुरैना तालाब में एक यात्रा बस ब्रेक फेल होने की वजह से गिरते गिरते बच गई। बताया जा रहा है कि तालाब के पास  यात्री बस का सुधार कार्य चल रहा था। इसी दौरान बस के ब्रेक फेल होने से वह आगे बढ़ गई और तालाब में आधी जाकर लटक गई। जब लोगों ने तालाब में बस के आधे हिस्से को गिरते देखा तो वह दंग रह गए। बाद में  क्रेन की सहायता से बस को तालाब से निकाला गया। राहत की बात ये रही है जिस समय बस के ब्रेक फेल हुए उस दौरान वहां कोई दूसरा वाहन नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की वजह बस का प्रेशर पाइप फटना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुरैना तालाब के पास बसों का सुधार कार्य किया जाता है। इसी स्थान पर एक यात्री बस की बॉडी तैयार कर उस पर रंग-रोगन का कार्य बाकी था। बस चालक राजू ठाकुर ने बस को स्टार्ट किया तो उसके ब्रेक का प्रेशर पाइप फट गया, जिससे बस तेज रफ्तार के साथ सीधे आगे बढ़ गई और सीधे मुख्य सड़क को पार करते हुए तालाब के अंदर तक चली गई। जिससे बस के आगे का हिस्सा तालाब के अंदर लटक गया, वहीं पीछे का हिस्सा तालाब की मेड़ में फंस गया। जिससे बस आगे नहीं बढ़ पाई। जिस समय यह हादसा हुआ उसी समय वहां संचालित स्कूल की छुट्टी हुई थी और बहुत से छात्र साइकिल से निकल रहे थे। जिस समय बस आगे बड़ी छात्र कुछ दूर थे, जिससे उनके साथ कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें