फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मंच पर SC मोर्चा अध्यक्ष की पिटाई, इटावा में पार्टी के युवाओं ने निकाला गुस्सा

Wed, 08 Feb 2023 08:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश

सार

एससी मोर्चा के अध्यक्ष सतीश नागवंशी पिछले चुनाव में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। बाद में उन्होंने फिर से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का दामन थाम लिया था। इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं में गुस्सा था जिसे उन्होंने मंच पर नागवंशी को पीट कर निकाला।
विज्ञापन
एससी मोर्चा अध्यक्ष की पिटाई करते गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के तामिया के इटावा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यक्रम में पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष की पिटाई हो गई। उन्हें पार्टी के ही युवा कार्यकर्ताओं ने मंच पर ही पीट दिया।

विज्ञापन


दरअसल, इटावा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था। उसमें अन्य पदाधिकारी भी मंच पर मौजूद थे। इस दौरान मंच पर अचानक एक युवक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के SC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश नागवंशी को पिछले चुनाव में कांग्रेस के सामने घुटने टेकने की बात कहकर अचानक मंच से उतारने की बात कहने लगा। इसी दौरान मंच पर मौजूद युवाओं ने सतीश नागवंशी को कुर्सी से उठा लिया और उनकी पिटाई कर दी। हालांकि बाद में सतीश नागवंशी खुद कुर्सी पर जाकर बैठ गए। 

लेकिन इस घटनाक्रम के बाद सवाल ये उठता है कि आखिरकार गोंडवाना के कार्यकर्ताओं ने ही अपने ही पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ मारपीट क्यों की। 
विज्ञापन


सतीश नागवंशी ने घटना को बताया साजिश
इस मामले को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी सतीश नागवंशी ने इसे विपक्षी दलों की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि इन्होंने ऐसा किया हुआ है। ये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हैं। आयोजन समिति ने इस मामले की शिकायत की है। आगे पार्टी फैसला लेगी। 

पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे सतीश
सतीश नागवंशी पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। बाद में उन्होंने फिर से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का दामन थाम लिया था। इसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं में गुस्सा था जिसे उन्होंने मंच पर जाहिर कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें