मध्य प्रदेश साइबर सेल हेडक्वाटर आजकल एक अजीबो गरीब केस की जांच कर रहा है। मामला ऐसा है कि सुनने वाले के होश उड़ जाएं क्योंकि ये पारलौकिक गतिविधि से जुड़ा है। एक रिटायर्ड प्रोफेसर के बार बार कहने पर इसकी जांच की जा रही है। एआईजी साइबर सेल एनके झारिया ने जांच किए जाने की पुष्टि की।
अंग्रेजी अखबार TOI में छपी खबर के मुताबिक झारिया ने बताया कि,"हम इस शिकायत को दर्ज करने से केवल इसलिए मना नहीं कर सकते थे क्योंकि ये एक रुटीन कंप्लेन नहीं हैं। अब शिकायत की जांच की जाएगी।"
सेक्स के लिए जादू
इंदौर निवासी शिकायतकर्ता चंद्र प्रकाश त्रिवेदी की उम्र 66 साल है और वो वैदिक साइंस पर 10 किताबें लिख चुके हैं।
त्रिवेदी ने बताया कि,"एक औरत एयर प्रेशर मैग्नेटो थैरेपी का इस्तेमाल मुझसे सेक्स के लिए कर रही है। रात के वक्त मुझे किसी की मौजूदगी का अहसास होता है लेकिन कोई मेरा भरोसा नहीं करता। मैं एक वैज्ञानिक हूं, लोग सोचते हैं कि मैं पागल हूं लेकिन ऐसा नहीं है।"
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि,"जांच की जा रही है कि इसके पीछे क्या है? अब ये मतिभ्रम है या कुछ और लेकिन वैध शिकायत है। ये जो भी हो हम जांच में कोई कसर नहीं बाकी रखेंगे।"
पुलिस ले रही चुटकी
त्रिवेदी ने उस महिला द्वारा भेजे गए ईमेल में जमा किए हैं। त्रिवेदी का दावा है कि महिला उन पर जादू टोना कर रही है। उनके परिवार ने कहा कि वे पूरी तरह से मेडिकली फिट हैं और मानसिक तौर पर भी मजबूत हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि,"इस तरह की शिकायतों के मद्देनज़र एक एंटी घोस्ट सेल भी बना लेना चाहिए और मनोचिकित्सक भी भी सेवाएं ली जा सकती हैं।"
पहले भी हुआ है ऐसा
इससे पहले 2011 में भी एक ऐसा मामला सामने आया था जहां डीजीपी एसके राउत ने इंदौर निवासी राम चंद्र की शिकायत दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनीं तो उसने डीजीपी से शिकायत की थी। डीजीपी ने उसे जांच का भरोसा दिया।