एक अजीबोगरीब मामले में टेलर पर ढीली पेंट सिलने पर हजारों रूपए का जुर्माना लगा दिया गया है।
मध्य प्रदेश के उपभोक्ता फोरम ने एक व्यक्ति की ढीली पैंटें सिलने पर टेलर को 3050 रुपये का हर्जाना देने का आदेश दिया है।
दरअसल, मामला 29 अक्तूबर, 2011 का है। जब शिकायतकर्ता धर्मेंद्र चौकसे ने एक शादी में शामिल होने के लिए टेलर से अपने माप के मुताबिक दो पैंट सिलने को कहा था। मगर टेलर ने पैँटें ढीली सिल दी।
शिकायत में चौकसे ने कहा कि उन्हें ढीली पैंट की वजह से शादी में रिश्तेदारों के समक्ष काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी।
दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद पिछले हफ्ते ही दिए अपने आदेश में फोरम ने कहा कि टेलर दिए गए माप के मुताबिक पैंट सिलने में नाकाम रहा, इसलिए उसे ये पैंट वापस लेने होंगे और बदले में चौकसे को 3050 रुपये अदा करने होंगे।