फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: पन्ना में रामलीला देखकर लौट रहे सरपंच पुत्र समेत दो युवकों को बेकाबू डंपर ने रौंदा, दोनों की मौत

Tue, 20 Oct 2026 04:24 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना जिले में रामलीला देखकर बाइक से लौट रहे सुनील गोंड और पुन्नू की अज्ञात डंपर की टक्कर से मौत हो गई। हादसा 19 अक्टूबर की रात हुआ। दोनों को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुनील की शादी 25 नवंबर को होनी थी। 
विज्ञापन
पन्ना सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस घर में आगामी 25 नवंबर को विवाह की शहनाइयां बजनी थीं और जिसकी तैयारियों में पूरा परिवार दिन-रात जुटा हुआ था, वहां अब केवल परिजनों की चीत्कार और गहरा मातम पसरा है। लुहारहाई के वर्तमान सरपंच लच्छू गोंड के 20 वर्षीय पुत्र सुनील गोंड की शादी के कार्ड छप चुके थे और तैयारियां अंतिम दौर में थीं। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। 19 अक्टूबर की रात रामलीला देखकर लौट रहे सुनील और उसके 25 वर्षीय साथी पुन्नू (पिता शोभा लाल) की एक भीषण सड़क हादसे में असामयिक मौत हो गई।

विज्ञापन


इलाज के दौरान तोड़ा दम
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच दोनों युवक पहाड़ीखेड़ा में आयोजित रामलीला देखकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे इंद्रमणि गर्ग के मकान के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों युवक मोटरसाइकिल समेत हवा में उछलकर सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से जा टकराए।

ये भी पढ़ें- इंदौर की स्कीम-140 में सड़क पर बही नर्मदा, टंकियों को भरने वाली लाइन फूटी
विज्ञापन


डायल 112 में पहुंचा अस्पताल
हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को तुरंत जिला अस्पताल पन्ना पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों युवकों के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। मंगलवार 20 अक्टूबर को पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर डंपरों की अनियंत्रित गति पर रोक लगाने और स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं न हों।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, अचानक टूटे इस वज्रपात को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिसने भी यह घटना को सुना वह स्तब्ध रह गया।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें