फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: पन्ना के जसवंतपुरा गांव में बाघ की चहल कदमी, टाइगर रिजर्व की टीम ने यहां डाला डेरा

Tue, 14 Apr 2026 07:06 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना के अमानगंज क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से हड़कंप मच गया, देर रात दो मवेशियों के शिकार के बाद वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है।
विज्ञापन
पन्ना में बाघ की चहल कदमी बढ़ा खौफ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जसवंतपुरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पास बाघ की मौजूदगी देखी गई। बताया जा रहा है कि बाघ ने देर रात गांव के नजदीक दो मवेशियों को अपना शिकार बना लिया। सुबह जब ग्रामीणों ने मवेशियों के अवशेष देखे, तो पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई, जिसके बाद पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची। टीम के साथ हाथियों का दल भी लगाया गया है, ताकि बाघ की लोकेशन का पता लगाया जा सके और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जा सके।

काफी दिनों से है बाघ की चहल कदमी
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में बाघ की आवाजाही देखी जा रही थी, लेकिन इस तरह मवेशियों के शिकार के बाद अब लोगों में डर और ज्यादा बढ़ गया है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं, खासकर शाम और रात के समय।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम मौके पर
वन विभाग की टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। साथ ही यह भी कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाए। फिलहाल स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और बाघ को सुरक्षित तरीके से जंगल में वापस भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग का कहना है कि जल्द ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया जाएगा। वहीं प्रशासन भी ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग जल्द से जल्द बाघ के सुरक्षित पकड़ में आने या जंगल लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- MP: मंदसौर में इश्क का खौफनाक खेल, पत्नी-प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या; शव के टुकड़े किए फिर जलाया
विज्ञापन


रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम
ग्रामीणों से अपील पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम लगातार सूचना मिलने के बाद हाथियों के दल के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है और आप को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है रिजल्ट की टीम ने गांव वालों को अलर्ट पर रखा है और कहां है कि बेवजह वह घर से बाहर न निकले और अगर बात कहीं दिखता है तो उसकी सूचना तुरंत ही वन विभाग को दें हालांकि इसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम लगातार निगरानी में जुटी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें