फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्ना की धरती फिर हुई मेहरबान: अहिरगवा की खदान में मजदूर को दूसरी बार मिला हीरा; कीमत 30 लाख रुपये से अधिक

Mon, 29 Jun 2026 02:34 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना की हीरा खदान में एक मजदूर की किस्मत चमक गई। अहिरगवा क्षेत्र की निजी खदान में खुदाई के दौरान उसे 11.19 कैरेट का उज्ज्वल हीरा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। दो वर्ष पहले भी हीरा मिला था।
विज्ञापन
पन्ना की धरती में दूसरी बार मिला मजदूर राजू आदिवासी को हीरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना की धरती एक बार फिर अपनी बेशकीमती दौलत के कारण सुर्खियों में है। हीरा नगरी पन्ना में एक मजदूर राजू आदिवासी की किस्मत उस समय चमक उठी, जब उसे खदान में काम करते हुए 11.19 कैरेट का उज्ज्वल किस्म का हीरा मिला। इस हीरे की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

अहिरगवा की निजी खदान में मिला हीरा

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले के अहिरगवा क्षेत्र स्थित एक निजी हीरा खदान में काम कर रहे राजू आदिवासी को खुदाई के दौरान यह चमचमाता हीरा मिला। हीरा मिलने के बाद राजू ने नियमानुसार उसे पन्ना हीरा कार्यालय में जमा करा दिया। हीरा कार्यालय के अधिकारियों ने जांच के बाद इसे 11.19 कैरेट का उज्ज्वल किस्म का हीरा बताया है।

अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक
विशेषज्ञों का कहना है कि इस हीरे की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक हो सकती है। हालांकि, इसकी वास्तविक कीमत आगामी नीलामी में तय होगी। नीलामी से प्राप्त राशि में शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार रॉयल्टी और कर की कटौती के बाद शेष राशि हीरा मिलने वाले व्यक्ति को दी जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: एमपी के मोहिघाट में 10 मिनट के भीतर दो बसें हादसे का शिकार, 22 से ज्यादा यात्री घायल; छह गंभीर नागपुर रेफर

दो वर्ष पहले भी मिला था 93 लाख रुपये का हीरा
पन्ना को देश की हीरा नगरी कहा जाता है और यहां अक्सर मजदूरों की किस्मत चमकती रहती है। पिछले दो वर्षों में भी यहां की खदानों से कई कीमती हीरे निकल चुके हैं। करीब दो वर्ष पहले भी इसी क्षेत्र से 19 कैरेट का एक बेशकीमती हीरा मिला था, जिसकी नीलामी में 93 लाख रुपये की रिकॉर्ड बोली लगी थी। ऐसे में एक बार फिर मिले इस हीरे ने लोगों की उम्मीदों को नई उड़ान दी है।

दोबारा हीरा मिलने से उत्साह
11.19 कैरेट के इस उज्ज्वल हीरे की खबर से पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है। अब सभी की निगाहें आगामी नीलामी पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि यह बेशकीमती हीरा आखिर कितनी कीमत पर बिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें