बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने दर-दर की ठोकरे खा रहा परिवार
पन्ना के ग्राम देवरी रनवाहा में कुछ दिन पूर्व हुई नाबालिग बेटे की हत्या के आरोपियों को सजा दिलाने एक परिवार दर-दर की ठोकरे खा रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर मदद की गुहार लगाई है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका बेटा, जो कक्षा 10वीं का छात्र था। कुछ दिन पूर्व रिश्ते के चाचा ने कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी थी। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए हैं कि मामले के तीन अन्य आरोपी भी हैं, जिन्होंने पहले उनसे विवाद भी किया था। मगर पुलिस ने सिर्फ एक ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, अब आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं, जिसके चलते मृतक छात्र का परिवार दहशत में है।