फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: अवैध डीजे संचालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 12 लाख के डीजे उपकरण जब्त कर तीन को गिरफ्तार किया

Sat, 06 Dec 2025 08:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना पुलिस ने बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन संचालकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 लाख रुपये के डीजे उपकरण जब्त किए हैं।
विज्ञापन
अवैध डीजे संचालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अवैध डीजे संचालकों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस मुख्यालय भोपाल और हाईकोर्ट जबलपुर के आदेशों का पालन करते हुए, कोतवाली पुलिस ने बिना अनुमति और तेज आवाज में डीजे बजाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अलग-अलग स्थानों पर की गई, जिससे डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये मूल्य के डीजे उपकरण जब्त किए हैं, जिनमें 2 डीजे मशीनें, 14 साउंड बॉक्स, 3 एम्पलीफायर, 1 जनरेटर और 2 वाहन (पिकअप और कमांडर) शामिल हैं। सभी जब्त सामग्री पर पुलिस ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: Ujjain Mahakal: छोटी माला से खुश होंगे महाकाल, मोटी हुई तो रह जाएगी बाहर; जानें क्या है मंदिर की नई व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआई कोतवाली, पन्ना ने बताया कि बिना अनुमति या नियमों का उल्लंघन कर डीजे बजाने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ध्वनि प्रदूषण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें