फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: चाइनीज मांझे का कहर, सात साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल, लगे 44 टांके

Sat, 21 Dec 2024 10:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में चाइनीज मांझे का कहर देखने को मिला है। चाइनीज मांझे के चलते एक सात साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के पन्ना से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के इस्तेमाल ने एक मासूम बच्ची की जिंदगी को संकट में डाल दिया। सात साल की बच्ची इस खतरनाक मांझे की चपेट में आ गई। पन्ना की गहरा निवासी श्रद्धा कुशवाहा के दोनों हाथ और पैर बुरी तरह जख्मी हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि हालत इतनी गंभीर हो गई कि डॉक्टरों को दोनों पैरों में 44 टांके लगाने पड़े। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का कहना है कि बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हुई है।प्राथमिक तौर पर इलाज पन्ना जिला चिकित्सालय में कर दिया गया है। लेकिन स्थिति गंभीर होने के चलते उसे जबलपुर रेफर किया गया है।

इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि प्रतिबंध चाइनीज मांझे के बावजूद खतरनाक चाइना मांझा बाजार में कैसे पहुंच रहा है। प्रशासन को ऐसे मामलों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए, ताकि कोई और मासूम इस तरह की दर्दनाक घटना का शिकार न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. आलोक गुप्ता (सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय पन्ना)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें