फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: तेलंगाना से झांसी जा रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, तीन की मौत

Sun, 19 Jan 2025 09:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना जिले के अमानगंज में घने कोहरे के कारण इटौरी मोड़ पर तेज रफ्तार कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई और दो गंभीर घायल हुए। परिजन तेलंगाना से झांसी शादी समारोह में जा रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
पन्ना में सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना जिले के अमानगंज थाना अंतर्गत इटौरी मोड़ पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो गंभीर घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पता चला है कि परिवार कर सवार तेलंगाना से UP झांसी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे और बीच रास्ते में ही यह भीषण हादसा हो गया। अमानगंड थाना क्षेत्र के इटौरी मोड़ के पास की घटना है। पुलिस अधीक्षक साईंकृष्ण एस थोटा ने बताया कि इस समय कोहरा अधिक हो रहा है, विजिविलिटि न के बराबर रह गई थी। इसलिए हादसे हो रहे हैं। आज हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान फूल सिंह पाल (36), चंद्रशेखर पाल (21) और मानवी पाल (10) के रूप में की गई है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें