फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna: रातोंरात लखपति बना किसान, एक साल की मेहनत के बाद मिला चमचमाता 4 कैरेट 24 सेंट का हीरा

Fri, 14 Feb 2025 11:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना जिले में किसान ठाकुर प्रसाद यादव को 4.24 कैरेट का हीरा मिला, जिससे वह रातोंरात लखपति बन गया। उसने हीरा कार्यालय में जमा कर दिया, जिसे नीलामी में बेचा जाएगा। इस रकम से वह अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने और बिजनेस में निवेश करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
पन्ना में किसान को लाखों का हीरा मिला है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना जिले की धरती को बेशकीमती हीरों के लिए जाना जाता है। यहां की मिट्टी ने कई लोगों की तकदीर बदल दी है। अब यहां के किसान परंपरागत खेती से हटकर हीरे की खोज में जुटे हैं और कई बार उनकी किस्मत चमक उठती है।
विज्ञापन




कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है, जहां गहरा निवासी किसान ठाकुर प्रसाद यादव रातोंरात लखपति बन गया। ठाकुर प्रसाद पिछले एक साल से सरकोहा इलाके में निजी क्षेत्र में हीरे की खदान लगाकर खुदाई कर रहा था। उसकी मेहनत रंग लाई और उसे एक 4.24 कैरेट का चमचमाता हीरा मिला। यह हीरा उसने हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है।

नीलामी से सुधरेगी आर्थिक स्थिति
किसान ठाकुर प्रसाद यादव ने बताया कि हीरे की नीलामी के बाद मिलने वाली राशि से वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारना चाहता है। साथ ही, वह इस पैसे को बिजनेस में निवेश करने की योजना बना रहा है, ताकि उसका भविष्य और भी सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन


हीरा विशेषज्ञों ने बताई खासियत
हीरा विशेषज्ञ अनुपम सिंह ने बताया कि यह हीरा कम उज्जवल (लो-कलर) श्रेणी का है। इसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा, जहां बोली के आधार पर इसे खरीदा जाएगा। नीलामी के बाद किसान को इसका उचित मूल्य मिलेगा।

पन्ना की धरती देती है अनमोल खजाने
पन्ना जिले में समय-समय पर लोगों को हीरे मिलते रहते हैं। यह जिला पूरे देश और दुनिया में बेशकीमती हीरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की खदानों में कई लोग भाग्य आजमाने आते हैं और मेहनत करने वालों को कभी-कभी उनकी तकदीर का हीरा मिल जाता है।

किसानों में बढ़ रही हीरे की खोज की रुचि
अब किसान पारंपरिक खेती की जगह हीरे की तलाश में ज्यादा रुचि लेने लगे हैं। कई लोग सब्जी-भाजी की खेती छोड़कर हीरे की खुदाई में जुटे हैं। इस उम्मीद में कि उनकी किस्मत भी ठाकुर प्रसाद की तरह चमक उठेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें