फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: पूर्व सीएम उमा ने फिर छेड़ा 'बुंदेलखंड प्रांत' का राग, कहा-छोटे राज्यों का समर्थन करती है पार्टी!

Sat, 08 Nov 2025 08:20 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती ने एक बार फिर से बुंदेलखंड को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाना चाहिए। साथ ही कहा कि हमारी पार्टी छोटे राज्यों का समर्थन करती है।
विज्ञापन
उमा भारती पहुंची पन्ना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपने पन्ना दौरे पर एक बार फिर पुराना राग छेड़ दिया है। दरअसल, उमा यहां जुगल किशोर मंदिर, बलदेव मंदिर और प्राणनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए आई थीं। वहीं, कार्यकर्ताओं से औपचारिक मुलाकात की। इस बीच उन्होंने गौ सेवा और गंगा संरक्षण पर जोर दिया। साथ ही बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की बात कही है।

उमा भारती ने कहा कि बुंदेलखंड हमारा अलग राज्य होना चाहिए, लेकिन यह जो मांग रहे हैं, यह दो राज्यों को मिलाकर मांग रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की बैठक एवं जन आंदोलन से बनेगा बुंदेलखंड राज्य। हमारी पार्टी ने बुंदेलखंड प्रांत बना दिया था, लेकिन कुछ लोग नहीं माने। जिन्होंने बुंदेलखंड के लिए आंदोलन किया, प्रयास किए, वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। इसलिए मांग आंदोलन की शक्ति कमजोर हो गई। बुंदेलखंड पृथक राज्य होना चाहिए, हमारी पार्टी छोटे राज्यों का समर्थन करती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- MP News: अखबार पर मिड-डे मील खाने के मामले ने पकड़ा तूल, राहुल गांधी बोले- पीएम और सीएम को शर्म आनी चाहिए
विज्ञापन


'बाबा बागेश्वर हमारे छोटे भाई'
बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्र की हिंदू सनातन एकता पदयात्रा पर भी उमा भारती ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पैदल चलने से हिन्दू एकता होती है तो अच्छी बात है। वो हमारे छोटे भाई हैं। बुंदेलखंड में जन्मे हैं। बुंदेलखंड के लिए गौरव की बात है। मुझे बिल्कुल जरूरत नहीं है उनकी यात्रा में शामिल होने की। इस यात्रा में बागेश्वर धाम रहें, उनके साथ लोग रहें, हमारा आशिर्वाद रहेगा। गंगा संरक्षण समाज का काम है, सरकार का काम तो सपलीमेंट्री है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें