फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna Tiger Reserve: पन्ना टाइगर रिजर्व में एक और तेंदुए की मौत, घंटों बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंचा वन अमला

Tue, 17 Jan 2023 11:13 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में एक और तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। यहां वन्य प्राणीयों की मौतों को रोकने के लिए धारा 144 लागू की गई है, इसके बावजूद वन्य प्राणियों की मौत थमने का नाम ले रही है।
विज्ञापन
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश-दुनिया में बाघों और तेंदुआ के लिए विख्यात मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आला अधिकारीयों की सख्ती जमीनी स्तर पर नाकाम साबित हो रही है, जिसके चलते एक बार फिर पवई वन परिक्षेत्र अंतर्गत बमुरहा ग्राम में एक तेंदुए के शावक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि ग्रामीणों ने मृत तेंदुए के शव को खेत में पड़ा देखा। इसके बाद वन विभाग से संपर्क करने का भी प्रयास किया, लेकिन पवई वन अमला अपने अनुभूति कार्यक्रम में मदमस्त रहा, और घंटों बीत जाने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचा।

बता दें कि वन्य प्राणीयों की मौतों को रोकने के लिए आला अधिकारीयो द्वारा धारा 144 तक लागू कर दी गई है, लेकिन न तो वन्य प्राणियों की मौत थमने का नाम ले रही है, और न ही शिकारियों के हौसले पस्त हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें