फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पन्ना में जेके सीमेंट प्लांट के सीमेंट लोड ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, कई यात्री घायल, तीन रेफर

Tue, 04 Feb 2025 08:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

मध्यप्रदेश के पन्ना में जेके सीमेंट प्लांट का तांडव जारी है। कंपनी के सीमेंट से लोड ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। हादसा अमानगंज थाना क्षेत्र के बाईपास पर हुआ।
विज्ञापन
घायलों को ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना जिले में अमानगंज थाना क्षेत्र के बाईपास पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां जेके सीमेंट प्लांट से सीमेंट लोड कर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शे में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें कटनी रेफर किया गया है। जबकि तीन जिनमें पति-पत्नी भूपेंद्र चौधरी उम्र 38 वर्ष, विनीता बाई उम्र 32 वर्ष और एक अन्य स्वतंत्र कुशवाहा उम्र 18 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

घायल का कहना है कि हम लोग अमानगंज से ग्राम बिल्हा की ओर जा रहे थे। तभी अचानक जेके सीमेंट कंपनी का ट्रक आया और टक्कर मार दी। ऑटो में सात लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो लोग गंभीर हैं, जिन्हें कटनी रेफर किया गया है। जबकि दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


जेके सीमेंट प्लांट में हुए हादसे में चार मजदूरों की हुई थी मौत
पन्ना के सिमरिया थाना अंतर्गत जेके सीमेंट प्लांट में बीते दिनों गुरुवार को निर्माणाधीन स्लैब के गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई थी। वहीं, 15 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें