फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna Tiger Reserve: गर्मी से राहत पाने पानी में मस्ती करते दिखे गजराज, कैमरे कैद हुईं तस्वीरें

Mon, 15 May 2023 10:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना टाईगर रिजर्व के मड़ियादो के समीप किशनगढ़ वनपरिक्षेत्र के भौरखुआ वीट के नाले के पास दो हाथियों का नहाते समय का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
पानी में नहाते हाथी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथी को जमीन पर चलते तो सभी लोग देखते हैं, लेकिन पानी में नहाते समय मस्ती करने का नजारा देखने लायक रहता है। पन्ना टाईगर रिजर्व के मड़ियादो के समीप किशनगढ़ वनपरिक्षेत्र के भौरखुआ वीट के नाले के पास दो हाथियों का नहाते समय का वीडियो सामने आया है। भीषण गर्मी से निजात पाने दोनो हाथी जो आपस में भाई-बहन हैं वह जंगल के नाले के पानी में नहाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो लोगों को रोमांचित कर रहा है। बताया जा रहा दोनों हाथी इन दिनों पन्ना टाइगर रिजर्व के किशनगढ़ क्षेत्र में टाइगर ट्रैकिंग कार्य में लगे हुए हैं जो गर्मी और उमस से निजात पाने नाले में उतर गए और पानी की फुहार से एक दूसरे को भिगाते नजर आए।

विज्ञापन




पन्ना टाइगर रिजर्व के दुर्गम इलाकों में टाइगर पर नजर बनाए रखने और उनका पीछा करने में प्रबंधन द्वारा हाथियों से मदद ली जाती है। यह हाथी टाइगर ट्रैकिंग के दौरान जंगलों में भ्रमण करते हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद केन द्वारा लगातार हाथियों की निगरानी की जा रही है। वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद केन ने बताया कि जिन दो हाथियों का वीडियो वायरल हुआ है वह हाथी आपस में भाई-बहन हैं जिसमें भाई का नाम प्रहलाद उम्र 13 वर्ष व बहन का नाम विंध्या उम्र 11 वर्ष के हैं।

किशनगढ़ के जंगल में बढ़ रही बाघों की संख्या
सूत्रों के अनुसार पन्ना टाइगर रिजर्व के वफरक्षेत्र किशनगढ़ में बाघों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि बाघिन द्वारा शावकों को जन्म दिया गया, जिसकी ट्रैकिंग के लिए यह हाथी भोरखुआ लाए गए हैं। वहीं बाघों की बढ़ती संख्या के कारण जल्द मडियादो के जंगलों में भी बाघ स्थायी निवास बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें