फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्ना: खुले में पड़ी हजारों क्विंटल धान बारिश में भीगी, दस दिन पहले खराब मौसम की सूचना मिलने के बाद भी नहीं किया कोई इंतजाम

Wed, 29 Dec 2021 03:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

अचानक हुई बारिश से खरीदी केंद्रों पर रखी हजारों क्विंटल धान खराब हो गई है। यह फसल धान खरीदी केंद्रों पर खुले में रखी हुई थी। हद तो ये है कि खराब मौसम-बारिश की जानकारी जिम्मेदारों को 10 दिन पहले ही दे दी गई थी, बावजूद कोई इंतजाम नहीं किया गया।
विज्ञापन
Panna: अचानक हुई बारिश से भीग गई धान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम के बदलते मिजाज और अचानक हुई बारिश से खरीदी केंद्रों पर रखी हजारों क्विंटल धान भीगकर खराब हो गई है। यह उपज धान खरीदी केंद्रों पर खुले में रखी हुई थी। हद तो ये है कि खराब मौसम-बारिश की जानकारी जिम्मेदारों को 10 दिन पहले ही दे दी गई थी, बावजूद कोई इंतजाम नहीं किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि ज़ब तक किसानों की धान बेयर हाउसों में जमा नहीं हो जाती, तब तक ऑनलाइन किसानों के खाते में पैसे नहीं आते। अब किसानों का भुगतान अधर में लटकने की आशंका गहरा गई है। इसमें सबसे बड़ी लापरवाही नागरिक आपूर्ति निगम विभाग और परिवहन ठेकेदार की है। जबकि प्रशासन द्वारा लगभग 10 दिन पहले मौसम का हाल नागरिक आपूर्ति निगम विभाग को बता दिया गया था, बाबजूद इसके उदासीनता बरती गई।

पन्ना जिले की पवई, देवेंद्रनगर, अमानगंज, तहसीलों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। पता चला है कि धान परिवहन का ठेका सागर जिले की हर्ष रोड लाइंस को दिया गया है। जहां हर्ष रोड लाइंस ने पन्ना के ठेके को (अवैध तरीके से) पेटी पैक पर अन्य को दे दिया है। जिम्मेदार मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें