छतरपुर में बेहोश होकर गिरे युवक की मदद के लिए 100 डायल और 108 एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। करीब आधे घंटे से युवक सड़क पर पड़ा रहा। परिजन पहुंचे और युवक को अस्पताल ले गए। लोग भी कानूनी कार्रवाई में फंसने की बात कहते हुए मदद नहीं कर रहे थे।
छतरपुर में बेहोश होकर गिरे युवक की मदद के लिए फोन करने के बाद भी 100 डायल और 108 एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। करीब आधे घंटे से युवक सड़क पर पड़ा रहा। परिजनों को सूचना मिलने पर वे पहुंचे और युवक को अस्पताल ले गए। आसपास के लोग भी कानूनी कार्रवाई में फंसने की बात कहते हुए मदद नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
मामला छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड इलाके का है, जहां नेशनल हाईवे के किनारे एक युवा बेहोश होकर गिर पड़ा और आधे घंटे से ज्यादा समय तक सड़क किनारे पड़ा रहा। आसपास के दुकानदार और लोगों ने डायल 100 और 108 को कॉल किया, बावजूद इसके आधा घंटे तक वह नहीं पहुंचे। इसी दौरान लोगों ने उसके परिवार का पता लगाकर फोन कर सूचना दी। परिजनन उसे उठाकर टेक्सी में अस्पताल ले गए। युवक का नाम दीपक पिता जीतेन्द्र अहिरवार बताया जा रहा है, जो कि शहर के महतवाना मोहल्ले का रहने वाला है।
लोगों ने इसलिए नहीं की मदद
आसपास के दुकानदार और लोगों की मानें तो वे चाहकर भी उसकी मदद नहीं कर पा रहे थे और उसे अस्पताल नहीं ले जा पा रहे थे। दरअसल उन्हें डर था कि कहीं उसे कुछ हो गया तो उन्हें बेवजह लेने के देने पड़ जाएंगे और कानूनी कार्रवाई से दो-चार होना पड़ेगा।