फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्ना: मजदूर ने खोद निकाला बेशकीमती हीरा, कीमत 20 लाख रुपये से अधिक

Fri, 10 Dec 2021 11:46 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

पन्ना की उथली खदान हीरापुर टपरियन ग्राम में शमशेर खान को 6 कैरेट 66 सेंट का अच्छी क्वालिटी का हीरा मिला है। इसकी कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
पन्ना में हीरा निकालने वाले शमशेर खान और उन्हें मिला हीरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना की उथली खदान हीरापुर टपरियन में शमशेर खान नामक शख्स को 6 कैरेट 66 सेंट का हीरा मिला है। इसकी कीमत 20 लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान है। पन्ना के हीरा कार्यालय में इसे जमा करा दिया गया है। अगली नीलामी में इसे नीलामी के लिए रखा जाएगा।  
विज्ञापन


शमशेर खान के लिए यह लॉटरी लगने जैसा है। उनका कहना है कि मैंने कई जगह खदान लगाई थी। आखिर, मेरी मेहनत सफल रही। हीरापुर टपरियन में हीरा हाथ लगा है। यह करीब साढ़े छह कैरेट का है। मुझे बहुत खुशी हो रही है। इस हीरे की नीलामी से जो भी पैसा मिलेगा, उसे मैं बिजनेस में लगाउंगा। इससे मैं अपनी और अपने परिवार की जिंदगी को बदल सकता हूं।  

हीरा कार्यालय पन्ना में हीरा पारखी अनुपम सिंह ने कहा कि ये छह कैरेट 66 सेंट का हीरा है। यह बहुत अच्छी क्वालिटी का है। यह कम उज्ज्वल किस्म का हीरा है। हमने कीमत का अनुमान नहीं लगाया है। नीलामी से पहले इसकी कीमत तय की जाएगी। इसे अगली नीलामी में रखा जाएगा। 
विज्ञापन




पन्ना में हीरा उगलती खदानें
पन्ना में सैकड़ों मजदूर अपनी-अपनी छोटी खदानें लीज पर लेते हैं। उनमें खुदाई करते हैं। हीरा निकालने की कोशिश करते हैं। कुछ ही किस्मत वाले लोगों को हीरा नसीब होता है। यहां से निकलने वाले हीरे रॉ होते हैं। बाद में उन्हें कट और पॉलिश किया जाता है। हीरा निकलने पर प्रक्रिया के तहत उसे हीरा कार्यालय में जमा कराया जाता है। वहां नीलामी में इन्हें रखा जाता है। हीरा व्यापारी, जिसमें बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं, नीलामी में शामिल होकर हीरा खरीदती हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें