फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्ना: शादी की दावत के लिए सांभर का शिकार, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Feb 2022 07:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

सार

पन्ना शहर की इंद्रपुरी कॉलोनी में एक शादी की दावत के लिए सांभर का शिकार करने का मामला सामने आया है। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से सांभर का मांस भी बरामद किया गया है।
 
विज्ञापन
शिकार की सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस ने कार्रवाई की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना में तमाम प्रयासों के बाद भी वन्य प्राणियों का शिकार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार शिकारी वन्यजीवों का शिकार कर रहे हैं। ताजा मामला एक बार फिर पन्ना जिले की उत्तर मंडल से निकल कर सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंद्रपुरी कॉलोनी अंतर्गत एक परिवार में 21 तारीख को शादी की दावत है। इसके लिए वन्य जीव सांभर का मांस परोसने की तैयारी की जा रही थी। वन विभाग के अधिकारियों को मुखबिर से जानकारी लगी थी कि कुछ लोग वन्यजीव सांभर का शिकार कर अपने घर में छिपाए हुए हैं। वे शादी की दावत के लिए उसका इस्तेमाल करने वाले हैं। जानकारी लगने के बाद वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। घर से करीब एक क्विंटल सांभर का मांस जब्त किया है। साथ ही शिकार में प्रयुक्त औजार भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें