फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Chunav: एक पंचायत ऐसी जहां सरपंच के लिए कोई नामांकन नहीं आया, क्योंकि सीट अजा की और इस वर्ग का कोई मतदाता नहीं

Mon, 13 Jun 2022 04:19 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां होने लगी है और नामांकन दाखिल हो चुके हैं। एक पंचायत ऐसी भी है जहां सरपंच के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ क्योंकि इस पंचायत में कोई भी मतदाता अजा वर्ग का नहीं है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नगरीय निकाय चुनावों के साथ ही पंचायत चुनावों की सरगर्मी भी तेज होने लगी है। नगर निगम चुनाव से पहले पंचायत चुनाव होने हैं, जिसे लेकर तैयारियां भी चल रही हैं। गैरदलीय आधार पर होने के कारण इस चुनाव में राजनीतिक दलों की भूमिका नहीं है मगर अंदरूनी तौर पर सहयोग किया जा रहा है। बात पंचायत चुनाव की है तो आपको एक ऐसी पंचायत के बारे में बताते हैं जहां अजा सरपंच के लिए आरक्षण हुआ है मगर इस सीट पर सरपंच के लिए एक भी नामांकन नहीं आया है। 
विज्ञापन


यह पंचायत है महू जनपद की रामपुरिया। यह सीट पहले मांगलिया पंचायत में थी और ओबीसी महिला के लिए आरक्षित थी। नए समीकरणों के बाद महू गांव में रामपुरिया नाम से नई पंचायत बनी। इस बार जब सरपंच के लिए नामांकन दाखिल हुए तो एक भी नामांकन नहीं आया। इसके पीछे जो कारण सामने आया वह यह कि गांव की जनसंख्या 1700 है। इनमें 1 हजार मतदाता हैं। इनमें एक भी अजा वर्ग का नहीं है। इसके चलते भाजपा, कांग्रेस समर्थित या निर्दलीय किसी की ओर से भी एक नामांकन नहीं भरा गया। पंचायत चुनाव के तहत मतदाता को पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत चार कैटेगरी में प्रत्याशियों को वोट देने का प्रावधान है लेकिन इस बार नई पंचायत रामपुरिया में स्थिति अलग है। 25 जून को मतदान होगा लेकिन यहां के मतदाता सरपंच का चुनाव नहीं होने से पंच, जनपद व जिला पंचायत के प्रत्याशियों को ही वोट दे सकेंगे। 

73 पंचायतों में होंगे चुनाव
एसडीएम अक्षत जैन ने बताया कि उक्त पंचायत नई बनने से ऐसी स्थिति निर्मित हुई है। इसके पूर्व 2011 में मांगलिया पंचायत रहने के दौरान तब की जनसंख्या के लिहाज से इसका निर्धारण हुआ। अब यहां फिर से चुनाव कराए जाने सहित अन्य बिंदुओं पर चुनाव आयोग से दिशा-निर्देश मांगे गए हैं। महू जनपद में सात पंचायतें हैं जिनमें से दो निर्विरोध हैं। ऐसे में अब 73 पंचायतों में चुनाव होंगे। 
विज्ञापन


यह है चुनाव की स्थिति
बता दें कि इस बार जिला पंचायत, जनपद पंचायत, सरपंच व पंच पद के लिए 4962 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल गए थे। इसमें जिला पंचायत के 17 वार्डों के लिए 78 नामांकन भरे गए। इनमें से 2 रिजेक्ट हुए। 26 ने नाम वापस लिए। इस तरह अब 50 प्रत्याशी मैदान में हैं। इंदौर जनपद के 25 वार्डों के लिए 85 ने नामांकन भरा। इसमें 13 ने नाम वापस लिए। अब 72 प्रत्याशी मैदान में हैं। महू जनपद में 25 वार्डों के लिए 96 नामांकन भरे गए। इनमें से 20 ने नाम वापस लिए। अब 76 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सांवेर में 25 वार्डों के लिए 111 ने नामांकन भरा। इनमें से 28 ने नाम वापस लिए। अब 83 प्रत्याशी मैदान में हैं। देपालपुर में 25 वार्डों के लिए 87 ने नामांकन भरे। इनमें से 10 ने नाम वापस लिए। अब 77 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। चारों जनपद की कुल 331 में से 16 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई। इसमें सबसे ज्यादा देपालपुर में 7, सांवेर में 4, इंदौर में 3 व महू में 2 हैं। पंच पद के लिए इंदौर, महू, सांवेर एवं देपालपुर के 4555 वार्डों से 2667 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। हालांकि स्क्रूटनी में 43 प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त कर दिया गया था। इनमें 3117 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए। इनमें सबसे ज्यादा देपालपुर में 1186, सांवेर में 890, महू में 447 तथा इंदौर जनपद पंचायत में 594 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें