बता दें कि अस्पताल में एक मरीज को एक सिलिंडर देने का नियम है लेकिन मरीजों के परिजनों दो-दो सिलिंडर अपने पास रखे हुए थे, क्योंकि उन्हें डर था कि ऑक्सीजन सिलिंडर कम हो जाएगा। अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी ने बताया कि प्री कोविड वार्ड के मरीजों ने जबरन सिलिंडर छीन लिए थे और वापस नहीं कर रहे थे। हालांकि कुछ सिलिंडर वापस आ गए थे।
ये मामला मंगलवार देर रात 11.30 बजे का बताया जा रहा था। मरीज के परिजन ऑक्सीजन सिलिंडर लेने पर कर्मचारी पर दबाव बनाते रहे और विवाद की स्थिति शुरू हो गई। डॉ. तिमोरी ने बताया कि एसपी को पत्र लिखा गया कि ऑक्सीजन सिलिंडर का ट्रक आने पर मरीज के परिजन सिलिंडर उठाकर ले जाते हैं।