फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh: फेसबुक पर भगवान को लेकर विवादित पोस्ट से हिंदू समाज में आक्रोश, जानें ऐसा क्या है उस पोस्ट में

Thu, 15 Jun 2023 05:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

एक युवक द्वारा भगवान और हिंदू आस्था को लेकर फेसबुक पोस्ट व कमेंट से हिन्दू समाज में आक्रोश देखा गया। राजगढ़ में पुलिस ने हिंदू संगठन के ज्ञापन के बाद युवक पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
राजगढ़ में हिंदू संगठन ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के माचलपुर नगर के एक युवक द्वारा  फेसबुक पोस्ट व कमेंट को लेकर हिन्दू समाज का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार देर शाम को लोग बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और थाना माचलपुर पहुंचकर थाना प्रभारी को राजगढ़ एसपी के नाम से ज्ञापन दिया एवं कार्रवाई की मांग की गई। देर रात पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब तीन दिन पहले रवि मालवीय नामक एक युवक ने एक अखबार की खबर ‘लू लगने से भगवान बीमार...’’ फेसबुक पर डालते हुए लिखा था कि जब भगवान स्वयं की रक्षा नहीं कर सकते, तो दूसरों की क्या करेंगे। जिस पर समाजसेवी सुरेशचन्द्र सोनी ने इसका विरोध किया, तो युवक ने कमेंट में लिखा कि प्रकृति ईश्वर का रूप है, लेकिन पत्थरों की ये मूर्तियां ब्राह्मणों की दुकानें हैं। जिस पर हिंदू समाज के लोग भड़क गए और सोशल मीडिया पर इसका विरोध करना शुरू कर दिया। हालांकि युवक द्वारा कुछ घंटों के बाद पोस्ट को हटा लिया गया था। लेकिन हिंदू संगठन से जुड़े लोग थाने पहुंचे और युवक पर केस दर्ज करने की मांग की। 

पुलिस को सौंपे ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि फेसबुक पर तरवि मालवीय नामक व्यक्ति द्वारा पन्ना जिले के भगवान श्री जगन्नाथ मन्दिर में 250 वर्षों से चली आ रही परंपरा का मजाक बनाया है। युवक रवि मालवीय फेसबुक पर अपने आपको भीम आर्मी का जिला सचिव बताता है। हिंदू संगठन के लोगों ने मांग की कि ऐसे लोगों पर कठोर दंडात्मक कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर की जाए। ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों एवं हिन्दू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत करने वाले धर्म विरोधी विचारधारा के लोगों पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बाद देर रात में उक्त युवक के विरुद्ध थाना माचलपुर में प्रकरण दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें