26 वर्षीय युवक की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
मृतक धारा सिंह का दो दिन पूर्व शेरपुर निवासी राहुल पिता भोपाल सिंह राठौड़ की स्कॉर्पियो गाड़ी से टकराने पर साइड का ग्लास टूट गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच उस समय विवाद हुआ था। तब मामला शांत हो गया था, लेकिन दो दिन बाद राहुल सिंह अपने साथियों के साथ बीती रात धारा सिंह के घर पहुंचा था। यहां से धारा सिंह के साथ मारपीट की, जिससे धारा सिंह चोट लगने की वजह से मौके पर ही अचेत हो गया और सुबह घर के बाहर शव मिलने से गांव में आक्रोश फेल गया और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया।
सूचना पर पहुंचे एसडीएम
सूचना पर एसडीएम अनिल भाना एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान सहित आस पास के थाना क्षेत्र का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। चक्काजाम के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और मकान तोड़ने की मांग पर अड़े रहे। एसडीओ शक्ति सिंह चौहान एवं पिपलौदा थाना प्रभारी विक्रम चौहान ने शव के साथ ना इंसाफी और चक्का जाम नहीं करने का आग्रह किया, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं था।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
शाम 5:00 बजे एसडीएम अनिल भाना ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उत्तेजित लोग तब भी नहीं माने और एसडीएम से भी बहस करने लगे। बाद में सूचना मिलने पर राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ग्राम शेरपुर पहुंचे, उन्होंने एसडीएम और एसडीओ से चर्चा के बाद ग्रामीणों से चर्चा कर मामला शांत करवाया और चक्का जाम कर रहे प्रदर्शनकारी शव लेकर घर चले गए। पुलिस ने मामले में पांच नामजद एवं साक्षय के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 302 एवं अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीकृत कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का वादा ग्रामीणों से किया।