फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में स्वाइन फ्लू से एक और मौत 

Mon, 11 Mar 2013 01:39 PM IST
इंदौर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू का कहर चाहे कम जरूर हो गया हो लेकिन अभी तक खत्म नहीं हुआ है। मध्यप्रदेश के इंदौर में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत हो गई है।
विज्ञापन


गौरीनगर निवासी मृतक में स्वाईन फ्लू की पुष्टि हुई थी और वह बिना बताए अस्पताल से चला गया था। तब शनिवार देर रात उनकी मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम के उनके घर पहुंचने पर इसकी जानकारी मिली।

मृतक के घर पर यह भी पता चला की उनकी उम्र 82 साल नहीं 24 साल थी। डॉक्टर्स ने घर में और किसी को सर्दी-खांसी या बुखार होने की बात पूछी तो पता चला की मृतक की 55 वर्षीय मां और तीन साल के भतीजे को भी हल्का सर्दी-जुकाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुनकर सभी सकते में आ गए। सभी प्रभावितों को टेमीफ्लू की दवा दी गई और उन्हें जांच के लिए बुलाया गया है। मां द्वारा अपनी उम्र बताने पर डॉक्टर्स की टीम में शामिल एक सदस्य ने कहा की बेटे की उम्र 82 साल और मां की उम्र 55 साल कैसे है। तब पता चला की मृतक लड़के की उम्र 24 साल थी और वह चार दिन से बीमार था।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें