फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: मां के सामने बस ने मासूम को रौंदा, बाइक पर माता-पिता के साथ था डेढ़ साल का बच्चा

Mon, 10 Oct 2022 08:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी जिले के चाका बायपास पर मोपेड सवार दंपती को बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से दंपती का मासूम बेटा सड़क पर गिर गया, जिसे बस रौंदती हुई निकल गई। पुलिस ने बस जब्त कर ली है। चालक मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। एक मां के सामने ही बस उसके डेढ़ साल के बेटे को रौंदते हुए निकल गई। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक घटनास्थल में बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कटनी जिले के कुठला थानान्तर्गत चाका बायपास पर हादसा हुआ है। कुठला थाने के अनुसार पठरा गांव निवासी भानू कुशवाह अपनी पत्नी बिदिंया तथा डेढ़ साल के बच्चे के साथ मोपेड पर सवार होकर जबलपुर की तरफ जा रहा था। चाका बायपास में मैहर की तरफ आ रही बस क्रमांक एमपी 18 पी 0441 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोपेड को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से मोपेड सवार बिदिंया के हाथ से डेढ़ साल का मासूम बेटा सड़क पर गिर गया और बस उसे रौंदते हुए निकल गई। बालक की घटना स्थल में मौत हो गई। बस की टक्कर से पति-पत्नी को भी चोट आई है। घटना के बाद चालक घटनास्थल में बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें