फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaali Poster Controversy: फिल्म काली की प्रोड्यूसर पर भोपाल में केस दर्ज, हिंदू संगठन ने की कार्रवाई की मांग

Wed, 06 Jul 2022 08:02 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

हिंदू संगठन की शिकायत है कि पोस्टर में मां को धूम्रपान करते हुए और समलैंगिंकों के समर्थन के चिन्ह युक्त झंडा लिए दिखाया गया है। इससे पूरे हिंदू समुदाय को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
काली पोस्टर विवाद को लेकर प्रोड्यूसर लीना के खिलाफ भोपाल में भी एफआईआर दर्ज। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ में मां काली के आपत्तिजनक पोस्टर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हिंदू समुदाय के निशाने पर आईं फिल्म प्रोड्यूसर लीना मणिमेकलाई के खिलाफ अब मध्य प्रदेश के भोपाल में भी केस दर्ज हुआ है। एक हिंदू संगठन ने बुधवार शाम को भोपाल के एमपी नगर स्थित थाना क्राइम ब्रांच में एडिशनल एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को शिकायत दी। शिकायतकर्ताओं में जागृत हिंदू मंच के संरक्षक डॉ. दुर्गेश केसवानी और संयोजक सुनील कुमार जैन शामिल हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान फिल्म प्रोड्यूसर पर हिंदू समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और उन्हें भड़काने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 120 (बी), 153 (बी), 295, 295 (ए), 298, 504, 504 (1), 505 (बी), 505 (2) और आईटी एक्ट 66, 67 के अनुसार प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। 

जानकारी देते हुए डॉ दुर्गेश केसवानी ने बताया कि मां काली हिंदू समुदाय की आराध्य और पूजनीय देवी हैं। फिल्म प्रोड्यूसर ने फिल्म को चर्चा में लाने के लिए हल्के प्रचार का सहारा लिया है। इसलिए उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होना चाहिए। 
विज्ञापन


हिंदू संगठन की शिकायत है कि पोस्टर में मां को धूम्रपान करते हुए और समलैंगिंकों के समर्थन के चिन्ह युक्त झंडा लिए दिखाया गया है। इससे पूरे हिंदू समुदाय को ठेस पहुंची है। इसलिए मणिमेकलाई के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए। अधिवक्ता सुनील कुमार जैन ने बताया कि आरोपी महिला को सजा दिलाने के लिए यदि हम पूरी तरह से प्रयास करेंगे और ऐसी नजीर पेश करेंगे कि भविष्य में कोई भी इस तरह का घृणित काम करने की हिम्मत न कर सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें