फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पिता की मौत की खबर सुनते ही कुएं में कूदकर 11 साल की बेटी ने भी दी जान, एकसाथ उठी दोनों की अर्थी

Sat, 21 Jan 2023 08:21 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

अशोकनगर जिले में पिता की मौत की खबर सुन बेटी ने भी जान दे दी। घर से एक साथ दो अर्थियां निकलीं। ये दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखे भीग गईं। 
विज्ञापन
पिता की हार्टअटैक से मौत हुई, खबर सुनकर बेटी ने कुएं में कूदकर दी जान। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के अशोकनगर से द्रवित करने वाली खबर आई है। हार्टअटैक से एक व्यक्ति की जान चली गई, जैसे ही ये बात उसकी 11 साल की बेटी को पता चली वह कुएं में कूद गई। जब तक लोगों ने उसे निकाला तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी। घर से पिता-पुत्री की अर्थियां एकसाथ उठते जिसने भी देखीं, आंखें नम हो गईं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला अशोकनगर जिले के ग्राम बरखेड़ा जागीर का है। बताया गया कि गांव में रहने वाले 36 वर्षीय रामबाबू धाकड़ को शुक्रवार सुबह हार्टअटैक आया था। रामबाबू धाकड़ खेती किसानी करते थे। शुक्रवार सुबह वे खेत पर गए थे। थोड़ी देर बाद ही वे खेत से घर लौटे और सीने में तेज दर्द होने की बात कही। परिजन रामबाबू को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ये खबर जैसे ही घर पहुंची, मातम पसर गया। रामबाबू की 11 साल की बेटी साधना सदमा नहीं झेल सकी। वह घर से भागकर खेत में बने कुएं के पास पहुंची और छलांग लगा दी। 

इधर बच्ची के भागकर जाने की खबर परिजनों को लगी तो वे भी खेत पर पहुंचे पर वहां कोई नहीं दिखा। कुएं के बाहर उसकी चप्पल नजर आने पर अंदर देखा तो साधना का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने देहात थाना पुलिस को सूचना दी। करीब दो घंटे बाद बच्ची का शव कुएं से बाहर निकाला जा सका। 
विज्ञापन


रामबाबू की तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटा सबसे छोटा है। 11 साल की साधना तीसरे नंबर की थी और वह कक्षा सातवीं में पढ़ती थी। परिवार में एक साथ बाप-बेटी की मौत होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर में पिता-बेटी की एक साथ अर्थी उठी। यह दृश्य देख हर किसी के आंख में आंसू आ गए। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें