फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओंकारेश्वर: विकास के नाम पर आशियाने उजड़ने का डर, सिंहस्थ की तैयारी को लेकर संशय में रहवासी, बुलाई बैठक

Fri, 16 Oct 2026 01:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर

सार

सिंहस्थ को लेकर हो रहे विकास कार्यों से स्थानीय रहवासियों के घरों को हटाए जाने की आशंका के चलते शहर के नागरिक शुक्रवार शाम बैठक करेंगे। रहवासियों का कहना है कि वे विकास के पक्ष में हैं, लेकिन स्थानीय परिवारों के हितों की सुरक्षा भी जरूरी है।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर ओंकारेश्वर में विकास एवं निर्माण कार्यों की तैयारियां तेज हो रही हैं। इसी बीच निर्माण कार्यों के नाम पर नगर के रहवासियों को हटाए जाने की आशंका को लेकर नागरिकों के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम 4 बजे ओंकारेश्वर में नगर के नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन


बैठक में शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, विष्णुपुरी सहित ओंकारेश्वर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष नागरिक शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सिंहस्थ 2028 के लिए प्रस्तावित निर्माण एवं विकास कार्यों, उनकी संभावित रूपरेखा तथा इन कार्यों से स्थानीय रहवासियों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर सामूहिक रूप से चर्चा करना है।

ये भी पढ़ें: इंदौर: रेडिएंट कॉलेज में गरबा आयोजन को लेकर बजरंग दल ने जताई आपत्ति, आयोजन रद्द, किया हनुमान चालीसा का पाठ
विज्ञापन


नागरिकों का कहना है कि सिंहस्थ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के लिए विकास कार्य आवश्यक हैं और वे भी नगर के विकास तथा तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के पक्षधर हैं लेकिन विकास की प्रक्रिया में वर्षों से निवास कर रहे स्थानीय परिवारों के हितों और उनके आशियानों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। बैठक में प्रशासन की प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी, प्रभावित होने वाले क्षेत्रों और परिवारों की स्थिति तथा भविष्य में उठाए जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद नागरिकों की सहमति से आगे की रणनीति और पूरी रूपरेखा तय किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


यह बैठक किसी राजनीतिक दल के बैनर तले नहीं बल्कि स्थानीय नागरिकों की अपनी समस्याओं और अधिकारों को लेकर सामूहिक चर्चा के रूप में देखी जा रही है। नागरिकों का कहना है कि उनकी मांग विकास का विरोध करना नहीं, बल्कि विकास के साथ स्थानीय लोगों के हितों और सम्मान की रक्षा सुनिश्चित करना है। सिंहस्थ 2028 ओंकारेश्वर के लिए धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे में आज होने वाली बैठक पर नगरवासियों के साथ-साथ प्रशासन की भी नजर रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें